इसरार अहमद
अम्बेडकरनगर
सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कथित तौर पर अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड एवं प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय भारत सरकार के NCRP पोर्टल पर प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार NCRP Portal के NCMEC टिपलाइन के माध्यम से साइबर टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गूगल ड्राइव के माध्यम से बाल अश्लीलता से संबंधित सामग्री अपलोड एवं प्रसारित किए जाने की शिकायत दर्ज थी।जांच के दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर और उससे जुड़े ईमेल आईडी के आधार पर जलालपुर थाना क्षेत्र के डीह भियांव निवासी प्रिंस राज पुत्र नरसिंह का नाम प्रकाश में आने की बात कही गई है। साइबर क्राइम मुख्यालय से प्राप्त फोटो / वीडियो सामग्री के अवलोकन के बाद पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक एवं अवैध सामग्री साझा करने वालों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
