Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: युवक की संदिग्ध मौत, परिजन ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर शव थाने के सामने रखकर किया प्रदर्शन

 लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉ सुनील चोपड़ा 


युवक की संदिग्ध मौत, परिजन ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर शव थाने के सामने रखकर किया प्रदर्शन

स्थानीय अनादिकल्पेश्वर महादेव परिसर में आयोजित मेले में समीपस्थ ग्राम खामरिया से आ रहे 21 वर्षीय कृष्णपाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम खामरिया एक स्थान पर मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर परिजन व गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और शव आलोट थाने के सामने ले जाकर रख दिया और कुछ लोगों द्वारा उसकी हत्या करने का आरोप लगाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इससे रोड पर चक्काजाम की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजन व आक्रोशित लोगों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक थाने के सामने हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

परिजन का कहना है कि कृष्णपाल सिंह मंगलवाल रात ग्राम खामरिया से आलोट स्थित अनादिकल्पेश्वर मेले में जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उससे मारपीट की। कृष्णपाल सिंह ने अपने किसी परिचित को फोन लगाकर बताया कि उसके साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे है। परिचित ने परिजन व अन्य लोगों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन व गांव के लोग उसे तलाश करने लगे। 

इस दौरान बायपास पर एक स्थान पर वह मृत अचैत में पड़ा दिखाई दिया। उसे आलोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और वे कृष्णपाल सिंह का शव थाने के सामने स्टेशन रोड पर ले गए और शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। कुछ ही देर पर वहां लोगों की भीड़ लग गई और हंगामे की स्थिति बन गई। 

पुलिस अधिकारी व जवान वहां पहुंचे और परिजन से चर्चा की परिजन ने आरोप लगाया कि दो-तीन दिन पहले कृष्णपाल सिंह का ग्राम बदनावरा के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। कृष्णपाल सिंह मंगलवार रात मेला घूमने जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उससे विवाद किया और उसे जहर देकर मार दिया। पुलिस अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 


परिजन ने जिन लोगों पर शंका की थी, उन्हें तलाश करने एक टीम ग्राम बदनावरा भेजी गई। आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर ने बताया कि परिजन ने कृष्णपाल सिंह की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारणपता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe