इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंची राजस्व टीम थाना प्रभारी ने अकेले सुनीं फरियादियों की समस्याएं
जनपद के जैतपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की टीम के अनुपस्थित रहने से फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। समाधान दिवस में पहुंचे लोगों की शिकायतें मुख्य रूप से भूमि विवाद और राजस्व मामलों से संबंधित थीं लेकिन संबंधित राजस्व अधिकारी और कर्मचारी मौजूद नहीं रहे। जानकारी मिली कि लेखपालो की ड्यूटी जन गणना में लगाई गई है जिससे समाधान दिवस में नहीं आ पाए ऐसे में थाना प्रभारी जैतपुर ने अकेले ही फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में पहुंचे लोगों ने राजस्व टीम की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भूमि विवाद जैसे मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग दोनों की संयुक्त उपस्थिति जरूरी होती है।थाना प्रभारी प्रेमचंद ने मौजूद फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर जल्द निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।