Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: रेलवे फाटक नंबर 21 पर स्वीकृत ओवरब्रिज निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कराने की मांग

 लोकेशन आलोट संवाददाता 

 डॉ सुनील चोपड़ा 

 रेलवे संघर्ष समिति व्दारा विक्रमगढ मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक नंबर 21 पर स्वीकृत ओवरब्रिज निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर रविवार को आलोट व विक्रमगढ नगर बंद का आह्वान किया गया तथा प्रदर्शन कर रेल मंडल कोटा प्रबंधक के नाम का ज्ञापन रेलवे प्रोजेक्ट मेनेजर सौरभ मिश्र और एसडीएम रचना शर्मा को दिया साथ ही मांग के समर्थन मे नगर की विभिन्न 8 संगठन इसमें अभिभाषक संघ, प्रेस क्लब, भारतीय किसान संघ, अनाज व्यापारी संघ, जांगडा पोरवाल समाज, सुपर सिक्स यूनियन, सर्व ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के पत्र भी शामिल है। 

   

ज्ञापन पत्र में लिखा है कि विक्रमगढ-आलोट रेलवे स्टेशन के पास विक्रमगढ रेलवे फाटक नंबर 21 स्थित है जो आलोट के साथ-साथ मंदसौर, झालावाड, आगर, रतलाम हाईवे सहित आसपास के 50 गांवों के वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन रेलवे फाटक जब भी बंद होती है तो काफी समय तक बंद रहती है ऐसे मे दोनों दिशाओं मे वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लग जाती तथा एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस वाहन भी खडे हो जाते है, खासकर गर्मी और वर्षाकाल मे यह समस्या वाहन चालकों सहित इधर से गूजरने वालों के लिए परेशानी का कारण बनती है ।

     

 विक्रमगढ नगर परिषद आलोट के दो वार्ड में विभाजित है तथा रेलवे फाटक नंबर 21 पर ओवरब्रिज निर्माण करने की मांग विगत 24 वर्षो से लंबित है तथा गतवर्ष भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया था लेकिन अपेक्षित निर्माण कार्य शुरु नही हुआ है। इसलिए अनुरोध है कि उक्त स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जावे। अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश होना पडेगा।  


 इस दौरान रेलवे ओवरब्रिज संघर्ष समिति के राघवेंद्रसिंह सोलंकी, मधुसूदन पांचाल, रोहित माली, गोपालसिंह, भूपेंद्रसिंह सोलंकी, संजू माली, राकेश पोरवाल, देवेंद्रसिंह सोलंकी, देवीलाल पाटीदार, सुमित व्यास, मनोज शर्मा, मनीष व्यास, महेंद्रसिंह सोलंकी, रघुवीरसिंह सोलंकी, विद्यानंद गोस्वामी, पंकज परमार, गिरवर माली सहित बडी संख्या मे लोग उपस्थित थे।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe