Etawah News: माँ नारायणी इंटर कॉलेज के छात्र निखिल तोमर ने 91.6% अंक पाकर मेरिट में अपनी जगह बनाई, विद्यालय में खुशी की लहर
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट घोषित माँ नारायणी इंटर कालेज के होनहार छात्र निखिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.6% अंक प्राप्त कर जिले में 9वां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने गर्व व्यक्त किया।निखिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता का मुख्य कारण रहा। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट श्री भुजवीर सिंह यादव (सदस्य जिला पंचायत इटावा) ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र के लिए बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।विद्यालय के प्रबंध निदेशक मोहित यादव सनी ने बताया हमारे विद्यालय माँ नारायणी इंटर कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय का नाम जिले की टॉप 10 सूची में शामिल है विद्यालय के इंटरमीडिएट के होनहार छात्र निखिल ने 91.6% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है और जिला मेरिट की टॉप 10 सूची में 9वाँ स्थान प्राप्त किया है। सबसे पहले, मैं हमारे सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आपने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से हमेशा की तरह इस बार भी विद्यालय का परचम मेरिट सूची में लहराया है । विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व 80 प्रतिशत से अधिक छात्र छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा ।विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिलाख सिंह ने कहा मैं दिल से निखिल और सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आपने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।मैं हमारे समर्पित शिक्षकगणों का भी विशेष आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके मार्गदर्शन, मेहनत और प्रेरणा ने इस सफलता को संभव बनाया। यह उपलब्धि उनके समर्पण का सजीव उदाहरण है।
साथ ही, मैं अभिभावकों का धन्यवाद करता हूँ, जिनके सहयोग, विश्वास और प्रेरणा ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की शक्ति दी।
मैं अपने प्रिय विद्यार्थियों से कहना चाहूँगा , निखिल की यह सफलता आप सभी के लिए प्रेरणा है। इससे सीख लेकर आप भी अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करें।
यह सफलता आपकी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन अंत नहीं। आगे भी इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। इस ख़ुशी के अवसर पर अभिभावक सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।

