Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: ग्रीन डे पर बच्चों ने सीखे पर्यावरण संरक्षण के गुर, संस्कार प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ आयोजन

 Etawah News: ग्रीन डे पर बच्चों ने सीखे पर्यावरण संरक्षण के गुर, संस्कार प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ आयोजन

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर। नगर के जैन बाजार स्थित संस्कार प्ले स्कूल में ग्रीन डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरे रंग की आकर्षक सजावट से सजाया गया। बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व, हरित क्रांति और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों ने हरे रंग के परिधान पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।

विद्यालय के मैनेजर बृजेश यादव ने बच्चों को प्राकृतिक रंगों के उपयोग और उनके लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के दौर में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है और इसकी शुरुआत बच्चों से ही होनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पेड़-पौधों की देखभाल, जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe