Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

रतलाम: साधु के वेश में 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, रतलाम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

 लोकेशन रतलाम जिला ब्यूरो 

 डॉ सुनील चोपड़ा 


साधु के वेश में 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, रतलाम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी  


 ट्रैक्टर चोरी के मामले में था फरार, 2000 का इनाम था घोषित; इंदौर से पकड़ा 

रतलाम पुलिस ने साधु का वेश धारण कर पहचान छुपाकर रह रहे 5 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज को इंदौर से पकड़ा गया।  


थाना औद्योगिक क्षेत्र में 9 अगस्त 2022 को फरियादी आफताब अब्बासी निवासी पीएनटी कॉलोनी ने आयशर ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में अपराध क्रमांक 558/2022 धारा 379, 411 भादवि के तहत केस दर्ज हुआ था। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि विक्रम उर्फ विष्णु महाराज घटना के बाद से फरार था।  


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आरोपी पर 2000 रुपये का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में टीम ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी साधु का वेश धारण कर मंदिरों में रहकर लगातार स्थान बदल रहा था।  


विश्वसनीय सूचना पर पुलिस ने आरोपी को इंदौर से अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया।  


*गिरफ्तार आरोपी:* विक्रम उर्फ विष्णु महाराज पिता स्व. ओमप्रकाश शर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी आदर्श नगर गली नं. 09, थाना भीमगंज, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान।  


*टीम:* कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई एवं साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe