इसरार अहमद
जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
एक बच्चे की मां प्रेमी के साथ हुई फरार
अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित रूप से घर छोड़कर चले जाने के मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व बसखारी थाना क्षेत्र की एक युवती से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाह के बाद दोनों के संबंध से एक पुत्र का जन्म हुआ जिसकी उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है।तहरीर के अनुसार पति का कहना है कि उसकी पत्नी का आचरण ठीक नहीं था और परिवार के समझाने-बुझाने के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि पत्नी अक्सर परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती थी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी पूर्व में दो बार घर छोड़कर चली गई थी और कुछ समय बाद वापस लौट आई थी।पति द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि 1 जून 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी पत्नी कथित रूप से संदीप नामक युवक निवासी ग्राम हसनपुर थाना बसखारी के साथ घर से चली गई।पीड़ित ने मामले की जांच कर पत्नी की बरामदगी तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
