Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: प्रधान मरियम बनीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की जिला उपाध्यक्ष

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी



प्रधान मरियम बनीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की जिला उपाध्यक्ष

फतेहपुर जिले में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और महिला अधिकारों की लड़ाई को लेकर सक्रिय संगठन गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने जनपद में संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम प्रधान मरियम जहां को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर गुलाबी गैंग के कारवां में शामिल होने का संकल्प लिया। भिटौरा विकास खंड के ग्राम करमचंद्रपुर सांडा में आयोजित संगठन विस्तार कार्यक्रम में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों और संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सरला सिंह, सरिता देवी और संयोगिता वर्मा सहित संगठन की कई पदाधिकारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान करमचंद्रपुर सांडा की प्रधान एवं सक्रिय समाजसेविका मरियम जहाँ को उनके सामाजिक कार्यों और महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।


 अपने संबोधन में हेमलता पटेल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज की अधिक से अधिक महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि मरियम जहां जमीनी स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को उठाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक महिलाओं को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का लक्ष्य गांव-गांव तक पहुंचकर महिलाओं को संगठित करना और उन्हें हर प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मरियम जहां ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। कार्यक्रम में कई महिलाओं को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरला सिंह, संयोगिता वर्मा, सरिता प्रजापति, शालू, निर्मला, शहरून, सुमन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe