Etawah News: जसवंतनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, शहीद अनिल कुमार पांडेय के परिजनों को 72₹ की चेक सौंपी
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवन्तनगर/इटावा: तहसील जसवंतनगर में शनिवार को आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने तेईस फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मगर मौके पर किसी फरियादी की शिकायत का निस्तारण नहीं ही सका। इस दौरान फरियादियों की लंबी कतार लगी रही, जहां राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कराते हुए संबंधित विभागों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही कई मामलों का निपटारा करने के निर्देश भी दिए। एएसपी ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों में ढिलाई बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासनिक अमले में सक्रियता देखने को मिली। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर अधीक्षक डॉ0 वीरेंद्र कुमार द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूक शिविर स्टॉल का निरीक्षण किया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार में ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए पुलिस अनुचर अनिल कुमार पांडेय के परिजन मां व पत्नी को बहत्तर लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया बताते चले कि मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पांडेय पुलिस लाइन इटावा में अनुचर के पद तैनात थे वर्ष 23 मार्च 2024 को करहल क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए सैफई पीजीआई में में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद परिवार दु:ख की घड़ी में टूट गया था आर्थिक सहायता की धनराशि से परिवार का भरण पोषण से उनके जीवन को सहारा मिलने की उम्मीद मिली है।
समाधान दिवस के दौरान सभागार में उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नेहा सचान, जिले के समस्त विभाग के आलाधिकारी समेत सभी लेखपाल और तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के दौरान सभागार में उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नेहा सचान, जिले के समस्त विभाग के आलाधिकारी समेत सभी लेखपाल और तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।

