Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बसरेहर (इटावा) में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

 बसरेहर (इटावा) में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

ब्यूरो रिपोर्ट

बसरेहर/इटावा। भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर कस्बा बसरेहर में एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे नगर में सामाजिक समरसता व जागरूकता का संदेश दिया गया।


शोभायात्रा की शुरुआत बहादुरपुर तिराहे से शाम करीब 5 बजे हुई, जो कस्बा बसरेहर, कल्ला बाग होते हुए किल्ली रोड स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे और डीजे की धुनों ने माहौल को जोश पूर्ण बना दिया, वहीं लोगों ने नारे लगाते हुए बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार किया।


इस शोभायात्रा की विशेषता विभिन्न झांकियों का आकर्षक प्रदर्शन रहा। इसमें महात्मा बुद्ध, कांशीराम, तथा ई. वी. रामासामी पेरियार की झांकियां प्रमुख रूप से शामिल की गईं, जिन्होंने उपस्थित लोगों को सामाजिक न्याय और समानता का संदेश दिया।


कार्यक्रम में लगभग 500 भीम प्रेमियों ने मोटरसाइकिल, कार व अन्य वाहनों के माध्यम से भाग लिया, जिससे पूरा कस्बा नीले रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की।


इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भंते शीलभद्र, रॉकी, बंटी जाटव, पुष्पेंद्र, प्रगति, राहुल, विकास, रवि, अवनीश कुमार, सुनील कुमार, शिशुपाल सिंह, नीटू सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।


पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह शोभायात्रा न केवल बाबा साहेब के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुई।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe