मल्लावां में एमएस ब्राइट स्कूल का पांचवां वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई के एमएस ब्राइट स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नृत्य गायन तथा अभिनय की प्रतिभाओं प्रस्तुति की गई ।कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समाज सेवी विशाल जायसवाल द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एमएस ब्राइट के प्रबंधक शैलेंद्र वर्मा, चन्दन वर्मा ऋषभ वर्मा शुभम वर्मा सहित बच्चों के सैकड़ो की संख्या में अभिभावक गण तथा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

