ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
बारडोली नगर मे वाहन चोरी के रैकेट में शामिल तीन आरोपियों को 6 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया।
बारडोली पुलिस ने वाहन चोरी के तीन आरोपियों समेत 2,15,000 रुपये की कीमती वस्तुएं जब्त कीं। तीनों को लाजपोर मध्यस्थ जेल भेजनेका हुकुम किया।हाल के दिनों में बारडोली कस्बेमें वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पहले हुई चोरियों को सुलझाने में पुलिस असमर्थ रहने के कारण चोर और भी अधिक चोरियां करने के लिए बेखौफ हो गए थे। पुलिस स्टेशन में अधिकारियों के तबादलों और नए पीआईए के कार्यभार संभालने के बादसे, पहले हुए अपराधों को सुलझाने में एक के बाद एक सफलता प्राप्त हो रहीहै।
सूरत मंडल के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक राजेश गढीया ने मंडल पुलिस अधीक्षक एच.एल. राठौड़ को सूरत जिले में अपराध पर नियंत्रण लाने का सुझाव दिया था।
डीवायएसपी ,एच.एल. राठौड़ के मार्गदर्शन में, बारडोली ने अतीतमें नगरमें दर्ज चोरी के विभिन्न मामलों को सुलझाकर और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
टाउन पीआई, वी.ए. सेंगल के नेतृत्व में,विशिष्ट जांच करने के लिए, मानव संसाधन, सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी खुफिया जानकारी की मदद से अपराधियों तक पहुंचने के लिए, पीएसआई, ए.डी. सांबडके नेतृत्व में पुलिस कर्मियों दीपकभाई, रमेशभाई, जितेंद्रभाई, विजयभाई और विरलभाई की विभिन्न टीमें गठित करके जांचकी दिशामे थे।
पिछले 10 तारीख को, बारडोली नगर स्थित सीनियर सिटीजन हॉल के बगल में शांतिकुंज रेजीडेंसी के पार्किंगस्थल से एनफील्ड कंपनी की बुलेट चोरी होने का गुनाह पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गईथी। जांच के दौरान खुफिया जानकारीमे पता चला कि बुलेट चोर, स्वराज आश्रम में रहनेवाला कृष्ण परमार, उस समय घर पर मौजूद होनेकी जानकारी मिलते पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार करलेते ही उसने तोते की तरह चोरीके गुनाह कुबूल कर लिया
जिसने शांति कुंज रेजीडेंसी के पार्किंग स्थल से बुलेट नंबर GJ 21 AF 7808 चुराने की बात कबूल की। आगे की पूछताछ में पता चला कि मुक्तानंद सोसाइटी के पार्किंग स्थल से एक्टिवा नंबर GJ 19 AK 6577, जयंबे सोसाइटी से एक्सेस मोपेड नंबर GJ 27 DP 5629, नगर पालिका गार्डन के पास से एक्टिवा नंबर GJ 19 AP 6766, गोविंदा आश्रम के पास से एक्टिवा नंबर GJ 26 J 6399 और शास्त्री रोड स्थित चिन्मयी कॉम्प्लेक्स से एक्टिवा नंबर GJ 21.7808 चोरीकी थी।
चोरीके बाईकों शनि मिस्त्री और पिंकल लाड नामके लोगोको बेचदेता होनेका कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने बारडोली स्वराज आश्रममे रहने वाला कृष्णकुमार उर्फ किशु कमलेशभाई परमार से चोरीकी मोटर साइकिल खरीद करने वाले शनि प्रकाशभाई मिस्त्री, रहे,उवागम मिस्त्री पालीयु, तहसील बारडोली,और सरदारविला सोसाइटी धामरोड रोड, तहसील, बारडोली मकान नंबर बी.120 निवासी पिंकलकुमार नीलेशभाई लाड को 2,15,000 रुपये मूल्य की छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य चोरी के अपराधों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
