लोकेशन आलोट
जिला ब्यूरो डॉ सुनील चोपड़ा
अक्षय तृतीया पर, वर्षीतप के तपस्वियो का आज होगा पारणा जिनालय पर विधि विधान के साथ चढ़ाई जावेगी ध्वजा
आलोट । मालवा का प्रसिद्ध अष्टापद जैन तीर्थ पर सोमवार को सुबह विधि विधान के साथ तथा साध्वी सुजेस्टा श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में संभावनाथ जिनालय की ध्वजा विधि विधान के साथ चढ़ाई जाएगी । ट्रस्ट मंडल के सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल ने बताया कि ध्वजा के लाभार्थी बाबूलाल कोलन की स्मृति में सुशीला बाई कोलन परिवार जावरा द्वारा फ़हराई जाएगी ।इसके बाद वर्षीतप के 10आराधको का पारणोत्सव कार्यक्रम एवं धर्म सभा साध्वीजी के निश्रा में संपन्न होगी, कोषाध्यक्ष मनीष कोचर ने बताया कि सभी तपस्वियों का बहुमान भी अष्टापद ट्रस्ट मंडल द्वारा किया जाएगा तथा स्वामी वात्सल्य भी होगा । अष्टापद तीर्थ प्रेरिका मालव ज्योति श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी का आगामी चातुर्मास जोधपुर में होगा ।


