गंगा एक्सप्रेसवे पर पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क,
उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई। आगामी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के निरीक्षण दौरान उच्च स्तरीय टीम द्वारा क्षेत्र का दौरा किया गया। वही हेलीपैड बनने वाली जगह का भी निरीक्षण किया गया।दिनांक 19 अप्रैल को निरीक्षण दौरान दीपक कुमार सीईओ, यूपीडा प्रवीण कुमार एडीजी एडीजी ट्रैफिक सतीश गणेश कमिश्नर विजय विश्वास पंत तथा आईजी किरन जिलाधिकारी अनुनय झा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित जिले के समस्त आलाधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। वहीं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निरीक्षण करने हेतु तथा सुप्रसिद्ध स्थान बाबा सुनासीर नाथ शिव मंदिर पर पूजन करने आगमन को लेकर मन्दिर पर पहुंच कर साफ सफाई एवं आवा गमन का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर पहुच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहां की 24 तारीख के पहले अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु युद्ध स्तर पर काम करें। वहीं सफाई अभियान को लेकर के जनपद के 19 ब्लॉकों से आए समस्त सफाई कर्मी आज सफाई कार्य करते नजर आए। सुनासीर नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला मंदिर आचार्य पंडित रामगोविन्द द्विवेदी ने बताया कि 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी का मंदिर दर्शन करने आगमन सुनिश्चित हुआ है और महाराज जी का आगमन हमारे क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु के अथक प्रयास करने के साथ ही सुनिश्चित हुआ है।

