Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का हुजूम:भीड़को ध्यान मे रखते रेल प्रशासन ओर पुलिस दल तैनात

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का हुजूम:भीड़को ध्यान मे रखते रेल प्रशासन ओर पुलिस दल तैनात।

गुजरात के सूरत में उधना स्टेशन पर आज जमकर भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चों की स्कूल में गर्मियों की छुट्टी के कारण हर साल की तरह इस साल अपने घर लौट रहे है।

आज सूरत के उधना स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। भारी भीड़ के कारण 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई, जहां बिहार,यूपी, झारखंड, ओडिशा जाने वाले प्रवासी मजदूर ट्रेनों में जगह पाने के लिए 12 घंटे पहले से ही लाइन में लगे है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ओर रेलवे प्रशासन निगरानी रख रहे है जिसे परिस्थिति अनियंत्रित न हो। फिर भी आज पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

उत्तर भारत के लाखों लोग बच्चों के स्कूल की छुट्टी ओर गांवों में शादी के मौसम के कारण अपने गांव जाने के लिए सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए। इस परिस्थिति के कारण रेलवे स्टेशन के बाहर तक हजारों यात्रियों की कतार देखी जा रही है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने ओर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ओर रेलवे की तरफ से निगरानी रखी जा रही है।


 
स्कूलों में समर वेकेशन ओर गांवों में शादी की सीजन के कारण हर साल की तरह इस साल भी उतार भारत के श्रमिकों की संख्या बढ़ गई है। यात्रियों देर रात से भूखे प्यासे स्टेशन पहुंच रहे है ओर ट्रेन में चढ़ने के लिए लम्बी कतारों में खड़े खड़े हो रहे है। भगदड़ , धक्का मुक्की से बचने के यात्रियों को लाइन में लगाकर ही ट्रेन के दरवाजे तक पहुंचाया जा रहा है।


प्रशासन की ओर से भारी भीड़ को देखते हुए आज स्पेशल ट्रेनों दौड़ाने का फैसला किया है। आज उधना स्टेशन से 5 स्पेशल ट्रेनों को देश के अलग अलग राज्यों में रवाना की जाएगी।


यात्रियों की भीड़ ध्यानमें रखते रेल प्रशासनने स्पेशल ट्रेन आज रविवार को उधना स्टेशन से चलेगी जिसमें 

(1) 09061 जया नगर स्पेशल (2) 9067 मधुबनी स्पेशल,(3) 9031 हसन पुर स्पेशल,(4) 09056 बांद्रा स्पेशल, (5) 09057 मंगलूरू स्पेशल ट्रेनों आजके दिन चलेगी आगे दिनोंमे यात्रीओ की संख्या बढ़नेकी संभावना रेल प्रशासनने जताई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe