रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
वरिष्ठ अधिवक्ता समीर राजा रेलवे के अधिवक्ता नियुक्त,फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जनपदीय न्यायालयों में करेंगे पैरवी
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता समीर राजा को रेलवे एनसीआर (उत्तर मध्य रेलवे) का अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वे फतेहगढ़ जनपदीय न्यायालयों में रेलवे से संबंधित मामलों में पैरवी करेंगे।रेल प्रशासन ने फतेहगढ़ के भोलेपुर बेवर रोड निवासी समीर राजा को उत्तर मध्य रेलवे के जिला न्यायालय और सभी अधीनस्थ न्यायालयों में रेलवे के मामलों की पैरवी के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति रेलवे की ओर से उपक्रम करने के लिए की गई है।
रेल सूत्रों ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे, सूबेदारगंज प्रयागराज (ला ब्रांच) के डीजीएम टेक्निकल आलोक कुमार ने इस आशय का एक पत्र 6 अप्रैल 2026 को जारी किया है। यह नियुक्ति पत्र वरिष्ठ अधिवक्ता समीर राजा को उनके आवासीय पते पर भेजा गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजा की इस नियुक्ति पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, पत्रकारों और राजनीतिज्ञों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।
