ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत ग्रामीण एलसीबी ने मांगरोल तालुका के रनकपोर गांवसे विदेशी शराब की भारीमात्रा बरामद की।
एलसीबी पुलिसने मौके से 13,18,136 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया, कुख्यात शराब तस्कर और उसके साथियों को वांछित घोषित किया।
सूरत मंडल के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक राजेश गढीयाने जिलेके ग्रामीण पुलिस स्टेशनों को सुचना दीथी की जिलेमें अवैध विदेशी शराबकी तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।डीएसपी राजेश गढीया के मार्गदर्शन में एलसीबी पीआई,आर.बी.भटोल और पारोलफ्लो स्कोर्ड के पीआई,एन.जी. पांचानी के निर्देशों पर पीएसआई ए.एन. चौहान ओर स्टाफके पुलिस कर्मियों जगदीशभाई, हेमंतभाई, हरसुरभाई, विक्रमसिंह, कार्तिकगिरी, रमेशभाई, विष्णुभाई ने एक विशेष दिशा में अवैध विदेशी शराब व्यापार में शामिल लोगोंकी जांच और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं।
सूरत ग्रामीण जिला लोक सेवा नियंत्रक (एलसीबी) और पैरोल फरलो स्क्वाड की पुलिस टीम जब एक विशेष दिशा में गश्त कर रही थी, तब उन्हें सूचना मिली कि कुख्यात सूचीबद्ध शराब तस्कर हितेश उर्फ लालू गोमनभाई वसावा, जो कामरेज तालुका के खोलेस्वर गांवमें रहताहै, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगरोल तालुकाके रणकपुरगांव के बाहरी इलाकेमें क्रिकेट मैदान के पास विदेशी शराब उतारने और वहांसे कार्टिंग हो रहा ह। सूचना के आधार पर, जिला एलसीबी टीम ने सूरत जिले के मंगरोल तालुका के रणकपुर गांव के बाहरी इलाके में स्थित खेतराड़ी क्षेत्रमे जांच करते विदेशी शराब की हेराफेरी की कोशिशें जारीथी।
उसी समय रात के अंधेरे में पुलिस वाहनोंको देखकर, आरोपी, जो विदेशी शराब उतारकर अलग-अलग चार पहिया वाहनों में भर रहेथे, अंधेरेका फायदा उठाकर वहांसे फरार होने मे सफल रहे। जगह पर जांचके दौरान, पुलिसको मौकेसे बड़ी संख्यामें छोटी और बड़ी विदेशी शराबकी बोतलें और टिन बीयर 2964 नंग क़ीमत 4,58,136 की विदेशी शराब बरामद कीं।
साथमे जगहपर से वाहन हुंडई आई-20 कार नंबर GJ-05- JQ-0340, कीमत 5,00,000, मारुति इकोकार नंबर GJ- 16- BK.6566, कीमत 3,50,000, मोबाइल फोन, कीमत 10,000, कुल मिलाकर 13,18,136 रुपये जब्त किए गए।
कुख्यात शराब तस्कर हितेश उर्फ लालू गोमनभाई वासावा और उसके साथी, जो विदेशी शराब की तस्करीमे शामिल पुलिसको देखकर भागने वालो को वांछित घोषित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके आरोपियोंको पकड़ने की दिशामें जांच तेज करदी है।
