Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: मल्लावा में चोरियों का सिलसिला जारी नकब लगाकर घर में चोरी, 45 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर पार

 मल्लावा में चोरियों का सिलसिला जारी नकब लगाकर घर में चोरी, 45 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर पार ।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

मल्लावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहंदीखेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर 45 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब मकान मालिक की नींद खुली और घर का सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुरबांवा के मजरा मेहंदीखेड़ा निवासी रामशंकर घर पर अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी का कुछ समय पूर्व निधन हो चुका है। पुत्र अभिनव वर्मा इंदौर में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात हैं, जबकि बेटी पुलिस विभाग में बरेली में कार्यरत है।

बताया गया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद रामशंकर घर के आगे वाले कमरे में सो गए। देर रात चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस आए और कमरे में रखे बक्से से 45 हजार रुपये की नकदी, सोने की झुमकी, चेन, तीन अंगूठियां, माला, तीन लॉकेट तथा चांदी के आभूषणों में कमरपेटी व सात जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। चोर बक्सा भी उठा ले गए, जिसे बाद में कुछ दूरी पर मक्के के खेत में फेंका हुआ पाया गया।

शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। आए दिन मल्लावां में हो रही चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe