Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने ग्राम बरई बंधवा में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

 कौशाम्बी 


*अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने ग्राम बरई बंधवा में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*

 जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज तहसील मंझनपुर की ग्राम बरई बंधवा में आयोजित कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया एवं ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। 

   

   कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। इसी प्रकार ग्राम में आबादी की भूमि को लेकर विवाद था, जिसे ग्राम प्रधान की उपस्थिति में सुलह समझौता कराकर समस्या का समाधान करा दिया गया। उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने अतिक्रमणकर्ता को सड़क की पटरी पर अवैध रूप से छप्पर डालकर किए गए अवैध कब्जे को एक सप्ताह के अंदर हटाने के निर्देश दिए।

  अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।


  *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe