पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण कई लाखों की संख्या में जनमानस मौजूद।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई छोटी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्यपाल प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।बताते चले कि भारत का सबसे लंबी दूरी को तय करने वाला हाईवे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी जिसको लेकर मल्लावां छोटी काशी में 29 अप्रैल को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुभारंभ किया गया जिसमें प्रयागराज से लेकर मेरठ एवं हरिद्वार तक यात्रियों को आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा। एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के शुभ अवसर पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि 2021 में माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का सिला न्यास शाहजहांपुर में करवाया गया था आज हरदोई भक्त प्रहलाद की नगरी में मल्लावां छोटी काशी में मां गंगा की समीप एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने का सौभाग्य उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को मिला है इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री को उन्होंने बहुत-बहुत बधाई दी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी एवं दूर दराज से आए हुए कार्यकर्ता तथा देव तुल्य जनता को लोकार्पण के शुभ अवसर पर अमूल्य समय निकाल कर आने का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है राजस्थान में नगर पंचायत महापौर नगर पालिका के चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज हो रही है आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने और भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से वोट देने का आवाहन किया उन्होंने समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस को आणे हाथों लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों में शिलान्यास कोई करता था और लोकार्पण कोई दूसरी ही सरकार करती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिसका सिलना हुआ है उसका लोकार्पण भी भाजपा कर रही है विश्व स्तर पर चल रहे युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि भारत संयम वर्त रहा है कई देश खतरे से जूझ रहे हैं लेकिन भारत अपनी प्रभुता अपनी अखंडता एकता बनाए हैं महिला आरक्षण बिल संबंध में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो महिला आरक्षण पर खेल खेला है वह समाज के लिए ठीक नहीं रहा महिलाओं को आने वाले चुनाव के समय उसका जवाब देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस गंगा एक्सप्रेसवे के आवागमन पर कई उद्योग लगाने का कार्य किया जाएगा जिससे नौजवानों को रोजगार करने का मौका मिलेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंत्री जितेंद्र प्रसाद मंत्री नितिन अग्रवाल मंत्री रजनी तिवारी मंत्री असीम अरुण मंत्री सुरेश खन्ना मंत्री नंद गोपाल नंदी सांसद अशोक कुमार रावत सांसद जयप्रकाश रावत विधायक आशीष सिंह आशु विधायक मानवेंद्र सिंह विधायक श्याम प्रकाश विधायक अलका अर्कवंशी विधायक प्रभाष कुमार विधायक रामपाल वर्मा शगुन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष उन्नाव प्रेमावती जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक श्रीकांत कटियार विधायक बम्बा लाल दिवाकर विधायक पंकज गुप्ता सहित कई जनपदों से जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे प्रशासनिक व्यवस्था में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक एडीजी आई जी डीआईजी जिलाधिकारी हरदोई अनुनय झा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित जनपद से लेकर गैर जनपद तक का प्रशासनिक अमला एकत्रित रहा। वही दूर-दूर से आए मीडिया कर्मियों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को कवरेज किया।