*शिल्पी हत्याकांड में दूसरे आरोपी को पड़कर भेजा गया जेल* ।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई राघोपुर क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर में हुए शिल्पी कुशवाहा के मर्डर में फरार दूसरे आरोपी प्रमोद द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।यह मामला 13 अप्रैल का है, जब गढ़ी रसूलपुर गांव में शिल्पी कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी।
मुख्य आरोपी ऋषभ द्विवेदी ने फावड़े से शिल्पी की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने ऋषभ द्विवेदी और उसके पिता प्रमोद द्विवेदी को नामजद किया था।
पुलिस ने घटना के बाद मुख्य आरोपी ऋषभ को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। फरार चल रहे। पिता प्रमोद को रविवार 29 अप्रैल को मल्लावां गौसगंज मार्ग शारदा नहर मंदिर के समीप से पकड़ा लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच सघनता से की जा रही है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
