ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत ग्रामीण एलसीबी पुलिस ने पलसाना तालुका के तूंडीगांव एक्सप्रेसवे पर से विदेशी शराब से भरा एक कंटेनर जब्त किया गया।
पुलिस ने 33,98,400 रुपये की विदेशी शराब के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार किया: और तीन लोगोंको वांछित घोषित किया।जिला पुलिस प्रमुख राजेश गधिया ने चुनाव के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देशों के साथ-साथ सूरत ग्रामीण एलसीबी पुलिस को यह भी सीधा निर्देश दिया है कि वे उन अपराधियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करें जिन्होंने अतीत में ग्रामीण पुलिस थानों में अपराध किए हैं और फरार हैं।
निर्देशों का पालन करते हुए, एलसीबी के पीआई ,आर.बी.भटोल और पेरोलफ्लो के पीआई एन.जी. पांचानी के मार्गदर्शन में, चुनाव अवधि के दौरान जिले में विदेशी शराब के तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने और शराब के कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गईं।मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों को आदेश दिए गए।
ग्रामीण एलसीबी के पीएसआई एच.सी.मसानी के निर्देशों के अनुसार, शैलेशभाई, रोहितभाई, जगदीशभाई, प्रहलादसिंह और दीपकभाई की टीम निजी मुखबिरों और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के लिए गश्त पर थी। उस समय सूचना मिली थी कि टाटा कंपनी का कंटेनर नंबर NL01 AC 2112, जिसमें विदेशी शराब भरी थी, महाराष्ट्र के धुलिया से गुजरात के वडोदरा की ओर जाने वाले सोनगढ़ व्यारा पलसाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से गुजरने वाला है।
एक विशिष्ट सूचना के आधार पर, एलसीबी पुलिस टीम ने पालसाना तालुका के तुंडीगाम स्थित एक्सप्रेसवे पर निगरानी रखी। इसी दौरान, सूचना संख्या वाले कंटेनर को रोककर उसकी जांच की गई। कंटेनर में खुफिया चोरखाना बनाकर विदेशी शराब की हेराफेरी कररहा चालक कृष्णकुमार पुराराम गोदारा, जाट निवासी, सोदियार तालुका, चौहटन, जिला, बाड़मेर, राजस्थान की पूछताछ के दौरान, पुलिस को बताया कि सेठजी नामक एक अज्ञात व्यक्ति, जो विदेशी शराब लोड करवाया था ओर चंडीगढ़ बाईपास रोड पर विदेशी शराब से भरा ट्रक पहुंचाने वाला अज्ञात व्यक्ति साराबकी डिलीवरी वडोदरा राजमार्ग पर लेने आने वाला अज्ञात ये तीन अज्ञात लोगों को वांछित घोषित कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने 33,98,400 रुपये मूल्य की 22,656 बोतलें विदेशी शराब, 15,0000 रुपये मूल्य के शराब के कंटेनर और अन्य सामान मिलकर कुल मूल्य 49,15,100 रुपये के मुद्दामाल के साथ चालक कृष्णकुमार की गिरफ्तारी करके अवैध शराब हेराफेरी का गुनाह दर्ज करके आगे की कार्रवाई की गई।
