Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: सर्व समाज के लोगो ने पहुंच कर भगवान परशुराम की आरती कर किया पूजा वंदना

 परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारत हिंदू महा सभा ने निकाली भव्य शोभा यात्रा


सर्व समाज के लोगो ने पहुंच कर भगवान परशुराम की आरती कर किया पूजा वंदना

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

फतेहपुर जिले में आज अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा आयोजित रेणुकानंदन भार्गव श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर सर्व समाज द्वारा द्विवेदी टावर आईटीआई रोड फतेहपुर में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2:00 बजे तक चलता रहा। सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण पूजा आरती करके परशुराम स्वरूप श्री रामबाबू द्विवेदी जी मयंक का वैदिक मंत्र उच्चरणों से आरती करके पूजा स्वागत अभिनंदन किया गया। 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम 5 वर्ष की आर्य अग्रवाल द्वारा संस्कृत भाषा के गीता हुआ भागवत के लगभग 101 श्लोक पढ़े गए। अपने उद्बोधन में विख्यात परशुराम अभिनेता श्री रामबाबू द्विवेदी मयंक जी ने सनातन व परशुराम की व्याख्या करते हुए कहा कि हमने सर्व समाज का सदैव कल्याण करते हुए दक्षिण दिशा में सहयाद्रि पर्वत पर रहने वाले कोल भील आदिवासी जनजाति, अनु, दुई,तरसतू,सरयाति आदि जातियों को तत्कालीन राजाओं से मुक्त कराकर सुशबय नागरिक बनाया, असम प्रांत को समतल करते हुए हिमालय के पूर्व शिखा को अपने फरसे से काट काट करके ब्रह्मपुत्र नमक नदी को निर्मित करके लोगों को जल के संकट से मुक्त कराया। गोष्ठी का सफल संचालन करते हुए हिंदू महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि महापुरुषों देवताओं तथा भगवान को जातियों के भेदभाव से दूर रखना होगा हम सबको एक सूत्र में बंध कर सनातन व हिंदुत्व का झंडा तथा अपने देश के गौरव को आगे बढ़ाना है की गोष्ठी कीअध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने फतेहपुर का इतिहास बताते हुए सबका आभार प्रकट किया। 

प्रमुख रूप से रामगोपालशुक्ला, रामूशुक्ला, राम अनुज तिवारी, शशिकांत मिश्रा गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य करण सिंह पटेल डॉ प्रमोद पांडे, नवनिर्वाचित बार महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा, सभासद विनयतिवारी, अमित तिवारी ब्लॉक प्रमुख भिटौरा, रिंकू सिंह लोहारी, सत्य भगवान गुप्ता, आशीष मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, श्रवण पांडे पथिक, अमितत्रिवेदी, नीटू मिश्रा, शिक्षक अनुराग मिश्रा, वीरेंद्र मणि त्रिपाठीएडवोकेट, संगीता गुप्ता बेबी गुप्ता, काजल तिवारी सुधा सिंह, संध्या शुक्ला आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe