लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉक्टर सुनील चोपड़ा
ग्राम कोयल में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 40 रोगियों का उपचार
महिदपुर क्षेत्र के ग्राम कोयल में स्थित जन सेहत केंद्र पर संस्था प्लस ट्रस्ट के सहयोग से चोपड़ा हेल्थ केयर आलोट द्वारा निशुल्क दंत रोग शिविर का आयोजन रविवार को किया गया । जिसमें डॉक्टर अंशुल चोपड़ा बीडीएस द्वारा क्षेत्र के 40 से अधिक दंत रोग से पीड़ित लोगों का निशुल्क एक्स-रे एवं उपचार कर चोपड़ा हेल्थ केयर के माध्यम से निशुल्क दवाइयां दी गई। इस दौरान संस्था प्लस ट्रस्ट के अमिता रिया, कविता, नाजीमा तथा चोपड़ा हेल्थ केयर के स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे ।
