Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने स्थानीय स्वराज चुनाव प्रचार के लिए पंचमहाल जिलेके घोघंबा में विशाल जनसभा को संबोधित किया

 ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात


गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने स्थानीय स्वराज चुनाव प्रचार के लिए पंचमहाल जिलेके घोघंबा में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

पंचमहाल जिले के परोलीगांव में एक कार्यकर्ता के घर पर दोपहर को समर्थकों के साथ भोजन किया समानता मे एकता का संदेश दिया।


पंचमहल जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनसिंह परमारको उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवीने भारी भीड़ के बीच भाजपा की शपथ ग्रहण करवाई।


गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवीने पंचमहल जिले के घोघंबा में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। उन्होंने घोघंबा के ए.पी.एम.सी. मार्केट में चुनाव संबंधी विशाल जनसभा को संबोधित किया।


हर्ष संघवी के आगमन से पहले, घोघंबा फाटक से लेकर नए बस स्टैंड तक पूरा घोघंबा कस्बा भाजपा के भगवा झंडों से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान, हर्ष संघवी ने फाटक तिराहे पर स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

घोघांबा तालुका के आसपास के गांवों से हजारों की संख्यांमें जन सैलाब और कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री को सुनने के लिए एकत्रित हुए।


हर्ष संघवी के कार्यक्रम में हलोल विधायक जयेंद्रसिंह परमार, कलोल विधायक फतेहसिंह चौहान, पंचमहल जिला भाजपा अध्यक्ष मयंकभाई देसाई, तालुका और जिला भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारी, पूर्व जिला और तालुका सदस्य, सरपंच और भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


घोघंबा दौरेसे पहले, उपमुख्यमंत्री ने मेलडी माता मंदिर और परोली के जैन मंदिर में पार्टी की जीतकी कामना की और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टीको मजबूत बनाने का अनुरोध किया।



घोघंबा में आयोजित कार्यक्रम में, पंचमहल जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनसिंह परमार ने हर्ष संघवी के हाथों औपचारिक रूप से कांग्रेस से नाता तोड़दिया और कमल की माला धारण करके भाजपा में शामिल होते गए।


कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद से चेतनसिंह परमार का अचानक इस्तीफा देकर राम राम करनेसे कांग्रेस के लिए एक घातक झटका साबित होगा, जो पंचमहल जिले में मुश्किलसे ही टिकी हुई कोंग्रेस पार्टी थी।


वर्तमान में, घोघंबा तालुका में कांग्रेस की स्थिति उसके लिए चुनाव लड़ना मुश्किल साबित हो रही है। हर्ष संघवी ने मंच से कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुनिश्चित करने का आह्वान मे भाजपा के सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से जिताए। 


साथ ही हर्ष संघवीने पूरा भरोसे के साथ दावा कियाकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गुजरात भर में सभी तालुका और जिला पंचायत सीटों पर बहुमत जीत हासिल करेंगे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe