आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*सूचना विभाग के संविदा कर्मचारी की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े हुई चोरी*
*कोतवाली के पास जिला चिकित्सा लेकर निकट से गायब हुई मोटरसाइकिल*
झांसी।आज थाना कोतवाली में जिला चिकित्सालय/कोतवाली के समीप के आजाद सिंह पुत्र स्व० यादराम ने बताया की वह जिला सूचना कार्यालय, झांसी में आउटसोर्सिंग पर अल्प वेतनभोगी कर्मचारी है। आज कार्य दिवस के दौरान प्राथी अपनी मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस संख्या यूपी 93 बीएल 7042 जिला चिकित्सालय कैम्पस में नीम के पेड़ के नीचे खड़ी कर दैनिक कार्य ड्यूटी पर था पर आज शाम 04 बजे सूचना विभाग के संविदा कर्मचारी आजाद द्वारा सरकारी कार्य के निष्पादन हेतु जब अपनी मोटर साईकिल के पास गये तो उक्त स्थल पर गाड़ी नहीं पायी गयी। अगल-बगल काफी प्रयास किया परंतु खोजने पर कोई जानकारी नहीं मिल पाए जिस पर उन्होंने अपने मोटरसाइकिल गुम/चोरी होने की सूचना शहर कोतवाली में दर्ज कर दी गई है अब सोचने वाली बात यह है कि आजकल चोरों की हौसले कितने बुलंद है कि कोतवाली के समीप पुलिस की नाक के नीचे ही यह बड़ा खेल हो गया चोरों ने अपने हाथ साफ कर दिए और मोटरसाइकिल लेकर फुर्र हो गए अब देखना है कि कोतवाली पुलिस इस मामले को कितने समय में हल कर पाती है।आनन्द बॉबी चावला झांसी।
