गंगा एक्सप्रेस-वे पर निरीक्षण को लेकर हलचल हुई तेज, 24 अप्रैल को सीएम योगी का भ्रमण।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई। गंगा एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर छोटी काशी मल्लावां में प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना लगा हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम से पूर्व 24 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मल्लावां पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
इसी क्रम में बाबा सुनासीर नाथ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को अधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उपजिलाधिकारी एन. राम वर्मा, क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय शंकर शुक्ल एवं समिति के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

