Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सोनगढ़ पुलिस ने तीन घरों में हुई चोरी का मामला सुलझाया: आरोपी के पास 30,500 नकद, बाइक ओर मोबाइल कुल 90, 500 का मुद्दामाल जप्त किया

 ब्यूरोचीफ़ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


सोनगढ़ पुलिस ने तीन घरों में हुई चोरी का मामला सुलझाया: आरोपी के पास 30,500 नकद, बाइक ओर मोबाइल कुल 90, 500 का मुद्दामाल जप्त किया।

तापी जिले के पुलिस प्रमुख जे.एन. देसाई और निज़ार के पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में, सोंघड़ पुलिस थाना क्षेत्र में शारीरिक, संपत्ति, चोरी, लूट, शराब, जुआ जैसे अनसुलझे अपराधों को सुलझाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देशों का पालन करते हुए, सोनगढ़ पुलिस थाना के निजी जांच अधिकारी डी.वी. धोला और पीएसआई के.आर.चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों की एक टीम, जिसमें मार्मिकभाई, दशरथभाई और राजूभाई सोनगढ़ पुलिस थानामें दर्ज हुआ चोरी का मामला सुलझाने में जुटे थे।


डेरी फलिया के हीरावाड़ी गांव में शिकायतकर्ता के घर की खिड़कियों की सलाखें औजार से तोड़कर अलमारी से 20,000 रुपये नकद चुरा लिए। इसके अलावा, शहीद दाऊदभाई जयताभाई के घर की छत पर लगे नालियों को हटाकर ऊपर से घर में प्रवेश किया गया और अलमारी में रखे 10,000 रुपये चुरा लिए गए। वहीं, रमीलाबेन नागिनभाई के घर की खिड़कियों की सलाखें तोड़कर अलमारी से 500 रुपये नकद चुराकर फरार होनेका मामला दर्ज किया था।


 सोनगढ़ पुलिस स्टेशन में अपराध की शिकायत दर्ज मामले की तह तक जाने के लिए पुलिसकर्मी गश्त पर थे। उस समय मिली विशिष्ट सूचना के आधार पर पताचला कि सोनगढ़ पुलिस स्टेशनमें दर्ज तीन घरोंमें चोरीके आरोपी रानीआंबा रेलवे गेट के पास आ रहे है। पुलिस दल ने रानीआंबा रेलवे स्टेशनके पास निगरानी रखी। उस समय चोरी करके भागरहे आरोपी काकड़कुवा गांव, वड़ पालीयु, तालुका, सोनगढ़ रहनेवाला आरोपी अविनाश उर्फ अश्विनभाई गामित को, जो बिना नंबर प्लेट वाली टीवीएस कंपनी की मोपेड पर आ रहा था, उनको पुलिसने रोककर उससे पूछताछ की गई। उसने हीरावाड़ी गांव के डेरी फलियाके तीन घरोंमें हुई चोरीका जुर्म कबूल किया।



 तलाशी के दौरान 30,500 रुपये नकद,एक मोबाइल फोन, ओर बिना नंबरप्लेटकी टीवीएस कंपनी की बाइक के साथ कुल 90,500 रुपये का मुद्दामाल जप्त करके पुलिसने अविनाश गामित को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पीएसआई के.आर. चौधरी द्वारा आगेकी जांच की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe