Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। नगर में 25,26 एंव 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की होमगार्ड्स लिखित परीक्षा

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी 

दिनांक 21 अप्रैल 2026



 ** होमगार्ड्स लिखित परीक्षा में फ्रिक्सिंग और चेकिंग पर रहेगी बोर्ड की पैनी नजर:- नोडल अधिकारी  


 ** होमगार्ड्स लिखित परीक्षा में परीक्षार्थी के अस्वस्थ होने पर केंद्र पर ही मिलेगा प्राथमिक उपचार, सीएमओ को तैयारी के दिए निर्देश :- नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन


 ** भीषण गर्मी के दृष्टिगत समस्त परीक्षा केंद्रों पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 


 ** परीक्षा को सुचिता/निर्विघ्न संपादन के लिए पीपीटी के माध्यम से दिया प्रशिक्षण 


 ** रेलवे स्टेशन/ बस स्टैंड पर स्थापित होंगे हेल्प-डेस्क, मौके पर नगर के रैंन बसेरा की भी सूची रहेगी उपलब्ध   


 ** नगर में 25,26 एंव 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की होमगार्ड्स लिखित परीक्षा


 ** नगर के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी होमगार्ड्स भर्ती-2025 लिखित परीक्षा


 ** 25,26 एवं 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा में 11424 अभ्यर्थी होंगे शामिल  


 ** परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर की क्रियाशीलता का का निरीक्षण करें सेक्टर/ स्टैटिक मजिस्ट्रेट 


 ** जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 प्रभावी रहेगी, जिसका अधिकारी /मजिस्ट्रेट सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें 

झांसी।अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 25,26 एंव 27 अप्रैल 2026 को प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10:00 से 12:00 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03.00 बजे से 05.00 तक आयोजित होने वाली परीक्षा कि तैयारियों की समीक्षा की।

     नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने उपस्थित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट कक्ष निरीक्षक सहित केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से बोर्ड की सीधी और पैनी नजर है, इसके साथ ही फ्रिक्सिंग और चैकिंग को भी बोर्ड द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा, इसलिए अतिसंवेदनशील होकर समस्त कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

     अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, नोडल अधिकारी परीक्षा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि आयोजित होने वाली परीक्षा बेहद संवेदनशील और सख्त मॉनिटरिंग के साथ हो रही है, जनपद में नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी, डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से सावधानी पूर्वक जांच करते हुए सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी को अनिवार्य रूप से प्रथम पाली में प्रातः08 बजे से 09.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 01.00 अपराह्न से 02.30 बजे तक पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र, तदोपरांत नहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

     नगर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा 28 केंद्रों पर दिनांक 25,26 एंव 27 अप्रैल-2026 को संपादित होगी। आयोजित होने वाली तीन दिवसीय परीक्षा में 11424 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।उन्होंने परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुनः परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा,वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही उनके सामानों को अलग कक्ष में जमा कराने की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। 

    उन्होंने कहा कि नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की फ्रिक्सिंग/तलाशी सावधानीपूर्वक ली जाए, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला आरक्षी द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त परीक्षा केंद्रों पर एक स्टोर रूम भी बनाए जाने के अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए। 

     बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए। आवश्यक होगा कि अभ्यर्थियों द्वारा अपनायी जा रही नयी-नयी तकनीकों को दृष्टिगत रखते हुए सभी अभ्यर्थियों की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने वर्तमान परिवेश में चश्मे की भी जांच करने के निर्देश दिए।

      परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय- पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल / इलेक्ट्रानिक पेन / स्कैनर, इलेक्ट्रानिक गैजेट, जैसे- मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ, काला चश्मा, हैण्ड बैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है। किसी भी अभ्यर्थी को उक्त सामग्री / उपकरण परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के अन्दर न ले जाने दिया जाये। इसको प्रभावी रूप से लागू किया जाये।

     उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को सूचना पट्ट पर सूचना अंकित कराकर स्पष्ट कर दिया जायेगा कि परीक्षा कक्ष के अन्दर पेन, प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र के अतिरिक्त अन्य समस्त सामग्री ले जाना वर्जित है। इसका उल्लंघन करने अथवा अभ्यर्थी द्वारा लिखित परीक्षा देते समय किसी अनुचित साधनों का प्रयोग करने, कदाचार के दोषी होने या अन्य अभ्यर्थियों से सहायता लेने अथवा उनकी सहायता करने पर उसे परीक्षा से वारित (Debar) करते हुए अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा। साथ ही विधिक कार्यवाही भी की जायेगी।

     इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, नोडल अधिकारी पुलिस परीक्षा,लखनऊ बोर्ड से श्री राम अर्ज पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त उद्योग प्रज्ञा वर्मा, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सहित क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर एंव समस्त केन्द्र व्यवस्थापक स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe