Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में ₹290.75 लाख ( मार्जिन मनी) के सापेक्ष ₹ 302.67 लाख का हुआ वितरण

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

 झांसी  

दिनांक 21 अप्रैल 2026



 ** विभागीय ऋण योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, एडीएम ने दी अधिकारियों और बैंकर्स को बधाई


 ** जनपद में सीएम-युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अंतर्गत 2300 लक्ष्य से अधिक 2535 की हुई पूर्ति 


** मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में ₹290.75 लाख ( मार्जिन मनी) के सापेक्ष ₹ 302.67 लाख का हुआ वितरण


 ** ओडीओपी वित्तपोषण योजना में भी लक्ष्य के सापेक्ष किया अधिक धनराशि का वितरण 


 ** ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 की तैयारियां की हुई समीक्षा, समस्त विभागों को सहयोग करने के दिए निर्देश     


 ** एमएसएमई इकाईयां भू-गर्भ जल के प्रबन्धन और विनियमन हेतु कराएं पंजीकरण अन्यथा होगी कार्रवाई 

 झांसी।आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में ज़िला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक ली, जिसमें उद्योगपतियों, व्यापारी एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

    कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने अध्यक्षता करते हुये जनपद में सीएम युवा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ओडीओपी, वित्त पोषण योजना में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करने पर अधिकारियों और बैंकर्स को बधाई दी और निर्देश दिए कि आगामी वित्तीय वर्ष में इन योजनाओं में प्राप्त होने वाले लक्ष्य की पूर्ति भी इसी संवेदनशील और लगन से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों सहित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी सुरक्षात्मक समस्या आती है तो तत्काल जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन को अवगत कराना सुनिश्चित करें। 

     एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता बुन्देलखण्ड के चहुंमुखी विकास पर केन्द्रित है,अनेकों योजनायें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के उद्यमियों को प्राप्त हो रहा है। बुन्देलखण्ड में उद्योगों के सृजन में और तेजी आए और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले,इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्यमियों को मिले, इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने बैंकर्स को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद- एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करते हुए लगभग ₹116 करोड़ की धनराशि वितरण करने पर बधाई दी। उन्होंने उपस्थित बैंकर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में भी इसी प्रकार रणनीति बनाते हुए आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि युवा उद्यमियों को रोजगार स्थापित करने में सहयोग मिल सके।

    बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने ग्रोथ सेंटर बिजौली में अवस्थित आवासीय परिसर में कतिपय मूलभूत समस्याओं के संबंध में डॉ0 कीर्ति बुन्देला द्वारा पूर्व में अवगत कराया गया। अब तक किए गए कार्य प्रगति की जानकारी लेने पर बताया कि जल निगम द्वारा अब तक स्टीमेट नहीं बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल निगम को जल्द से जल्द से जल्द डीपीआर बनाकर प्रेषित करने के निर्देश दिए। डीपीआर निश्चित तिथि तक नहीं बनाए जाने पर होगी कार्रवाई।

    जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक का संचालन करते हुए उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं प्रदेश के द्वारा विभिन्न संचालित ऋण योजनाओं में बैंकर्स द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करते हुए ऋण वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भौतिक लक्ष्य 2300 वितरण से अधिक 2535 की पूर्ति की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना में ₹290.75 लाख (मार्जिन मनी) के सापेक्ष ₹302.67 लाख का वितरण करते हुए शत प्रतिशत पूर्ति की गई। उन्होंने ओडीओपी वित्तपोषण योजना में लक्ष्य ₹63.00 लाख (मार्जिन मनी) के सापेक्ष ₹105.54 लाख का वितरण किया गया की जानकारी दी।

     जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक से पूर्व अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में श्री अतुल जैन व्यापार मंडल मानिक चौक द्वारा बैठक में

मानिक चौक में स्थित सार्वजनिक शौचालय से मानिक चौक के व्यापारियों में बेहद आक्रोश होने की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि अनी को बार शिकायत करने पर भी नगर निगम द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि बैठकों में लगातार कार्य किए जाने की पुष्टि अधिकारियों द्वारा की गई, जो अनुचित है। उन्होंने बैठक में शौचालयों से होने वाली गंदगी के फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए।

    इस मौके पर एसपी नगर प्रीति सिंह , अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, एलडीएम योगेश ठाकुर, सीएफओ श्रीआर के राय, डीपीओ सुरेंद्र पटेल, जिला आबकारी अधिकारी मनीष गुप्ता,श्री संजय गुप्ता, अतुल जैन, उद्यमी राकेश अग्रवाल सहित अन्य उद्यमी/ व्यापारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe