लोकेशन आलोट
जिला ब्यूरो डॉ सुनील चोपड़ा
न्यायालय परिसर में लगा आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय आलोट द्वारा आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें जिला न्यायाधीश संदीप कुमार सोनी द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया, शिविर में न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता गण उपस्थित थे । शिविर में पक्षकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और संबंधित चिकित्सको एवं स्टाफ द्वारा आवश्यक दवाई वितरित की गई ।इस अवसर पर जिला न्यायाधीश डॉक्टर आरिफ खान पटेल, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड अनुप्रिया पाराशर त्रिपाठी, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड गवेन्द्र सिसोदिया, समीक्षा सिंह एवं न्यायालय कर्मचारीगण, डॉ अमित भूरिया , डॉ संतोष बिगरोद डॉ सुनील सोलंकी , डॉ सुनीता , डॉ रोहन अगलेजा, डॉ वीरेंद्र सोलंकी एवं चिकित्सा विभाग का स्टाफ तथा अधिवक्तागण आदि उपस्थित थे।


