ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
कोसंबा पुलिस स्टेशन का वांछित आरोपी, जो बेरोजगारी के दौरान मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देताथा लंबे समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
सूरत ग्रामीण एसओजी पुलिस ने पिछले दो वर्षों से पुलिस से बच रहे मोबाइल छीनने के वांछित आरोपी को कोसंबा पुलिस क्षेत्रसे गिरफ्तार किया।सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में, सूरत पुलिस अधीक्षक राजेश गढीया द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, एसओजी शाखा के पीआई को ग्रामीण जिले में अपराध करने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
तदनुसार, शाखा के पुलिस निरीक्षक एल.डी. ओदेदरा के मार्गदर्शन में, पीएसआई जे.के. राव और उनकी टीम, जिसमें किरण सिंह, आसिफ खान और परशुराम भाई शामिल थे, ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच के लिए गश्त पर थे।
उसी दौरान प्राप्त सूचना के अनुसार, कोसंबा पुलिस स्टेशन के वांछित आरोपी एजाज उर्फ बापू बिलाल शाह, जो आयशा अपार्टमेंट, कामरेज के कठोर गांवका निवासीहै।
मूलरहे,मकान नंबर 37, ताज रेजिडेंसी, जकात नाका के पास, जूना कोसंबा, तालुका,मंगरोल का निवासी है, को कामरेज-करेज राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर कृष्णा रेजिडेंसी के पास सड़क पर खड़े थे वहासे उनको गिरफ्तार किया गया और कानूनी कार्रवाई के बाद कोसंबा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
