Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय, महिला सुरक्षा को लेकर घर-घर पहुंची पुलिस

 Etawah News: एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय, महिला सुरक्षा को लेकर घर-घर पहुंची पुलिस

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर: नगर क्षेत्र में महिला सुरक्षा और उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एंटी रोमियो स्क्वायड और मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने पीड़ित महिलाओं के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पिछले छह माह में दहेज उत्पीड़न और महिला उत्पीड़न से जुड़े 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पीड़िताओं को सुरक्षा का भरोसा देना भी है।

अभियान के तहत उपनिरीक्षक मनीष कुमार उन पीड़ित महिलाओं के घर एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, महिला आरक्षी संगम और मंजू के साथ पहुंचे जिन्होंने अपने मामले थाना में दर्ज कराए थे उनकी काउंसलिंग की और यह जानकारी ली कि कहीं उन्हें किसी प्रकार की धमकी या दबाव तो नहीं दिया जा रहा है अगर ऐसा कोई मामला है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।वहीं इस टीम ने बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।


इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों को रोककर पूछताछ की गई और अनावश्यक रूप से घूमने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।उन्होनो नागरिकों से अपील की किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।

फोटो:-पीड़ित महिलाओं के यहाँ पर वार्ता करती टीम

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe