Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने सुनाई गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा

 

Etawah News: कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने सुनाई गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नगर में आयोजित “बौद्ध भीम गाथा” कार्यक्रम के दौरान कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने भगवान गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।


कथा वाचन में उन्होंने बताया कि बुद्ध के जन्म से पूर्व उनकी माता महारानी माया देवी ने एक दिव्य स्वप्न देखा, जिसमें एक श्वेत हाथी उनके गर्भ में प्रवेश करता है। विद्वानों ने इस स्वप्न को एक महान आत्मा के आगमन का संकेत माना। उन्होंने आगे बताया कि लुंबिनी के उपवन में माया देवी ने एक बालक को जन्म दिया, जो आगे चलकर गौतम बुद्ध के रूप में विश्व विख्यात हुए।

कथा वाचिका ने बताया कि जन्म के पश्चात बालक बुद्ध ने सात कदम चलते हुए संसार को शांति, करुणा और सत्य का संदेश दिया। उनके प्रत्येक कदम के नीचे कमल का फूल प्रकट होने की कथा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस मौके पर अर्जुन सिंह, हुकुम सिंह, भीम प्रकाश, आनंदप्रिय गौतम, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, अकल सिंह, चन्द्र प्रकाश, रमाकांत, सुशील कान्त (पत्रकार), सत्येंद्र सिंह (मास्टर), सतीश बाबू, सचिन, मातादीन, महेश, मायाराम, गंगादीन सहित भारी संख्या में बहू-बेटियां व महिलाएं मौजूद रहीं।


कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और बुद्ध के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe