सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
किराना व्यापारी की बेटी बनी बैंक पीओ, बैंक ऑफ बड़ौदा में उपप्रबंधक बनकर जिले का बढ़ाया मान
फतेहपुर जनपद के पीरनपुर निवासी किराना व्यापारी जयप्रकाश गुप्ता की पुत्री अदिति गुप्ता ने बैंक पीओ परीक्षा उत्तीर्ण कर बैंक ऑफ बड़ौदा में उपप्रबंधक पद प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार शाम इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक व व्यापारी नेता सत्यभगवान की प्रेरणा से चेयरमैन फतेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने अदिति गुप्ता को शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं आदर्श व्यापार मंडल के महासचिव अमित शरण बॉबी ने श्रीराम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई दी।
बताया गया कि अदिति गुप्ता की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। उपस्थित लोगों ने कहा कि एक किराना व्यापारी की बेटी द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में उपप्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयन होना फतेहपुर के लिए गर्व की बात है और यह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

