पेप्सिको व बालाजी वेफर्स प्लांट का छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई-माधोगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई की अनुमति से खंड शिक्षा अधिकारी माधवगंज संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास खंड माधवगंज के जूनियर व संविलयन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शैक्षिक स्टाफ को एक्सपोजर विजिट के तहत औद्योगिक भ्रमण के लिए संडीला भेजा गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पेप्सिको कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड तथा बालाजी वेफर्स मैन्युफैक्चरर प्लांट, संडीला का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को खाद्य उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को औद्योगिक गतिविधियों और आधुनिक तकनीकी की जानकारी मिलती है, जिससे उनका व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है।
भ्रमण के दौरान अनूप दीक्षित, संतोष पटेल, रजनेश कुमार, यशपाल सिंह, डॉ. नीरज गुप्ता, दिलीप कुमार, विनीत सिंहानिया, राजीव गुप्ता, शिवम पाण्डेय, मुकेश सिंह और सपन विक्रम सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

