Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी दिनांक 30 मार्च 2026


*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*


*कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पं0 दीनदयाल सभागार झाँसी में आयोजित किया गया* 

झांसी।लोक भवन लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजना कार्यालयों के शिलान्यास मा० मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तर पर पं0 दीनदयाल सभागार झाँसी में मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत पवन गौतम, मा० सदस्य, विधान परिषद रमा निरंजन, मा० विधायक मऊरानीपुर डॉ रश्मि आर्या एवं मा० विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।  

 कार्यक्रम में जिला कार्यकम अधिकारी दिनेश सिंह राजपूत ने अवगत कराया है कि जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका के पर पद चयनित 343 अभ्यथियों को नियुक्त पत्र प्रदान किये जाने के साथ-साथ जनपद में 25 नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण एवं 03 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसके कम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका के पद नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र व नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण एवं 03 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कराये जाने हेतु शिलान्यास किया गया।  


 कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र पटेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी स्नेह गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी रानी देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनेश राय, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामबाई पाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण भी उपस्थित रहें।    

      कार्यकम का संचालन वरिष्ठ समाज सेविका/शिक्षाविद् नीति शास्त्री जी द्वारा किया गया। अन्त में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe