Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: 01अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक एंव 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 चलेगा दस्तक अभियान

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी 

दिनांक 30 मार्च 2026


  ** "संचारी रोगों पर होगा सीधा वार" सभी तैयारी पूर्ण:- सीडीओ


 ** हाई रिस्क एरिया में रहे अलर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई  


 ** संवेदनशील ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय/ नगर निगम क्षेत्र में चलाया जाए साफ-सफाई और फागिंग अभियान


 ** जनपद में 01अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक एंव 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 चलेगा दस्तक अभियान 


 ** दस्तक अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर जाकर लोगों को हीट वेव से बचाव की भी दें जानकारी :- सीडीओ  


 ** अभियान में लोगों को करें जागरूक, बासा खाना व खुले में रखे पदार्थों को ना खाने से होगी बीमारी 


 ** ग्रामीण क्षेत्र में हीट स्ट्रोक से कैसे बचा जाए उसके उपायों की भी जानकारी देना सुनिश्चित करें


 ** ब्लॉक स्तर पर संवेदीकरण बैठक/कार्यशाला में दी गई जानकारियों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए 


 ** सीडीओ ने दिए निर्देश कि विशेष संचारी रोग निंयत्रण अभियान में माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें 

झांसी। जनपद में 01अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ ही 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक दस्तक अभियान की सफल संचालन हेतु अन्तर्विभागीय समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने करते हुए कहा कि अभियान की सफलता बनाए गए माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने पर ही संभव है। उन्होंने बैठक में कहा कि यदि समस्त विभाग माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें तो परिणाम बेहतर और सुखद मिलेंगे।

   अभियान की सफलता के लिए किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में व्यवहार परिवर्तन हेतु जागरूकता अभियान में मलेरिया और डेंगू से बचाव कैसे किया जाए ताकि ग्रामीण स्वयं रोगों से बच सके। उन्होंने बड़ागांव,झाॅसी नगर, मऊरानीपुर, बंगरा, गुरसराॅय, बामौर, मोंठ एंव बबीना के संवेदनशील क्षेत्रों में संबंधित अधिशासी अधिकारी एवं अभियान से जुड़े अन्य लोगों को क्षेत्र भ्रमण के निर्देश देते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

    उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में पानी व घरों के आसपास गंदा पानी एकत्र ना होने दें। इसके साथ ही साथ साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखें। उन्होंने समस्त अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को बासा भोजन और खुले में रखे खाद्य पदार्थों को खाने को ना दें साथ ही लोगों को भी खुले में रखें खाद्य पदार्थों को ना खाने की जानकारी दें ताकि मलेरिया और डेंगू से अपना और परिवार का बचाव किया जा सके।

    उन्होने अभियान से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के आदेशानुसार विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान व दस्तक अभियान द्वारा संचारी रोगों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के साथ अभियान की सफलता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। उन्होंने सहयोगी विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अंतर विभागीय बैठक, स्थानीय निकायों की संवेदीकरण बैठक, ब्लाक स्तरीय ग्राम विकास अधिकारियों का संवेदीकरण, ब्लॉक स्तर नोडल अध्यापकों का संवेदीकरण प्रत्येक दशा में पूर्ण करते हुए अभियान को सफल बनाएं, उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि किसी भी दशा में कार्य में शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने उपस्थित समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि संचारी रोग अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों द्वारा समस्त वार्डाे में प्रतिदिन नाली, नालों की सफाई, कचरा निस्तारण फागिंग आदि कराने के साथ सभी वार्डाे में विशेष सफाई अभियान चलाकर पूर्व की भांति सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और वार्डवासियों को संचारी रोग के बचाव के लिए घर व आस-पास सफाई रखने के प्रति जागरूक भी करें। 

    बैठक में नोडल अधिकारी डॉ उत्सव राज ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग/छिड़काव एवं गांवों में विशेष सफाई अभियान के दौरान गलियों, नालियों आदि की सफाई, झाड़ियों की कटाई करा ली गई है, उन्होंने बताया कि संचारी रोग से बचाव हेतु ग्रामवासियों के साथ बैठक, प्रभात फेरी, जागरूकता रैली आदि का आयोजन किये जानै तथा पशु पालन विभाग द्वारा सूकर पालकों का चिन्हींकरण कर आबादी से दूर स्थापित करने और पोल्ट्री व्यवसाय के लोगों को संचारी रोग से बचाव तथा सफाई आदि के बारे में सूचित/संवेदीकृत किया जा.रहा है।

    विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक में नोडल अधकारी डॉ0 उत्सव राज पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट ने जिले में अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने पंचायती राज विभाग एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहाल विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग द्वारा अभियान में किये जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। 

    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेंद्र कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधाकर पांडेय, डिप्टी एसीएमओ डॉक्टर अंशुमान तिवारी, डॉक्टर उत्सव राज, डाॅ0 विजय शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल सहाय सहित समस्त एमओआईसी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।      


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe