Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छुरिया: विष्णु के सुशासन में गांवों का हो रहा चहुमुखी विकास : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा

 लोकेशन छुरिया छत्तीसगढ़ 

रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा 

विष्णु के सुशासन में गांवों का हो रहा चहुमुखी विकास : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा

****

50 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों हेतु रखी नींव 

छुरिया : विकासखंड के ग्राम पंचायत गेरुघाट, किडकाड़ीटोला, मोरकुटंब, पांडेटोला में ग्रामीणों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिक्षा से जुडे़ मूलभूत विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाई है । उपरोक्त निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले श्री सिन्हा ने भूमिपूजन किया,इस अवसर पर मुख्यरूप से उभे राम मंडावी जनपद सदस्य,ललेश्वरी धावड़े सरपंच गेरूघाट मौजूद रहे ।

 एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि मेरे जनपद क्षेत्र के ग्राम मंगिया टोला में आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु 11.89 ग्यारह लाख,पूर्व माध्यमिक शाला भवन निर्माण हेतु 11.48 लाख,किडकाड़ीटोला में आंगनवाड़ी भवन हेतु 11.89 लाख, पांडेटोला मे पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 11.48 लाख रुपए स्वीकृति होने के पश्चात भूमिपूजन संपन्न हुवा है,आज हम सबके के लिए शुभ अवसर है,हम सभी के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। 

आंगनबाड़ी भवन और स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन केवल एक निर्माण की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह हमारे गांव के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का दिन है। आंगनबाड़ी केंद्र हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए पहला शिक्षा और संस्कार का स्थान होता है। यहीं से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की शुरुआत होती है। जब एक सशक्त और सुरक्षित आंगनबाड़ी भवन बनेगा, तो हमारे बच्चों को बेहतर पोषण, शिक्षा और देखभाल मिल सकेगी। इसी प्रकार, स्कूल भवन का निर्माण हमारे बच्चों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक अच्छा स्कूल भवन न केवल पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण देता है, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। यहां से निकलकर हमारे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और अधिकारी बनकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब उसकी शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो। आज जो कार्य हम शुरू कर रहे हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा।

 यह भवन केवल ईंट और सीमेंट से नहीं बनेगा, बल्कि इसमें हमारे सपने, हमारी आशाएं और हमारे बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है । ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य में सहयोग करें, इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखें और इसे समय पर पूरा कराने में अपना योगदान दें। जब समाज और शासन मिलकर काम करते हैं, तब विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe