Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाॅसी: गर्मी के दृष्टिगत क्षेत्र में फायर ब्रिगेड को सतर्क रहने और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झाॅसी

दिनाॅक 12 मार्च 2026



 *उ0प्र0 विधान परिषद विशेषाधिकार समिति की मण्डलीय बैठक हुई संपन्न* 


 *सभापति ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समन्वय स्थिति की ली जानकारी*


 *नगर निगम क्षेत्र में अवैध होर्डिंग से होने वाली राजस्व क्षति की समिति को दें जानकारी*  


 *नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखें*


 *साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर और अतिक्रमण से आम जनता को निजात दिलाने पर करें कार्य*


 *मंडल में विद्युतीकरण के अंतर्गत पूरे वर्ष में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी समिति के समक्ष उपलब्ध कराएं*


 *गर्मी के दृष्टिगत क्षेत्र में फायर ब्रिगेड को सतर्क रहने और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* 



 *साइबर क्राइम की बैठकों में जनप्रतिनिधियों को भी करें आमंत्रित, जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को दें जानकारी* 

झांसी।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में गोविन्द नारायण शुक्ल मा0 सभापति के सभापतित्व में सम्पन्न हुई, जिसमें विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, श्रीमती रमा निरंजन, डॉ बाबूलाल तिवारी सहित उप सचिव श्री विकास अग्रवाल, निजी सचिव जितेन्द्र शर्मा, समीक्षा अधिकारी शलभ दुबे, प्रतिवेदक श्रीराम प्रकाश पाल गणमान्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

     उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों के पत्रों के निस्तारण, प्रोटोकॉल पालन और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के मा0 सभापति गोविंद नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झांसी, ललितपुर और जालौन के जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें। बैठक में जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रोटोकॉल और शिष्टाचार के पालन, मा0 सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों से प्राप्त पत्रों के निस्तारण की व्यवस्था तथा शासनादेशों के अनुरूप जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की, इसके अतिरिक्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर की गई कार्रवाई, कानून व्यवस्था की स्थिति, विभिन्न विभागों को प्राप्त विकास धनराशि के उपयोग, विद्युतीकरण तथा किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप कनेक्शन के आवेदनों के निस्तारण की भी बिन्दुबार समीक्षा की गई। बैठक में मण्डल की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की स्थिति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाइसेंस वितरण, नगरीय क्षेत्रों में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तथा तहसील स्तर पर दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की स्थिति की भी जिलेवार समीक्षा की गई।

  मा0 सभापति गोविन्द नारायण शुक्ल ने उपस्थित अधिकारियों से पूछा कि संसद, विधानसभा, विधान परिषद के सदस्यों तथा प्रशासन के बीच संबंध, सदस्यों के प्रति शिष्टाचार प्रदर्शन आदि विषय पर शासन द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेशों एवं विभिन्न विभागों द्वारा जारी किये गये आदेशों की प्रतियां जनपद के समस्त कार्यालय अध्यक्ष के पास उपलब्ध है! इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सदस्यों को अवगत कराया कि इस सम्बंध में जो भी शासनादेश एवं विभागीय आदेश प्राप्त होते है उन्हें व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से तथा हार्ड कापी डाक से माननीयगणों के पास भेजी जाती है। सदस्य ने पूछा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वय की क्या स्थिति है! इस प्रश्न पर मुख्य विकास अधिकारी ने सदस्यों को अवगत कराया कि समय समय पर जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, बैठकों में सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाता है और कार्यक्रम एवं बैठक स्थल पर शासन के आदेशानुसार पूर्ण सम्मान किया जाता है, इसके साथ ही जिला जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के मध्य पूर्ण रूप से समन्वय बनाकर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाया जाता है।

     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने मा0 सभापति सहित अन्य सदस्यों को अवगत कराया कि जनप्रतिनिधियों से जो भी पत्र प्राप्त होते हैं उनका अंकन अलग रजिस्टर में करने के साथ उस पर त्वरित कार्यवाही के पश्चात जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाता है। विशेषाधिकार समिति के मा0 सदस्यों द्वारा वर्ष 2022-23 में विधान मण्डल के सदस्यों द्वारा जनपदीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्व कृत कार्यवाही की जानकारी की गई, इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मा0 सदस्यों को अवगत कराया कि वर्ष 2022-23 में जनपद के किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्व किसी प्रकार की कार्यवाही की संस्तुति नहीं की गयी। 

    मा0 विशेषाधिकार समिति की बैठक में सदस्य रमा निरंजन द्वारा नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला महिला दिवस के अवसर पर लगाई गई होर्डिंग अपर नगर आयुक्त द्वारा विरोध करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की, इस मौके पर माननीय सभापति ने नगर निगम में अवैध होर्डिंग पर नगर निगम को हुई राजस्व क्षति की जानकारी समिति को देने के निर्देश दिए, इसी क्रम में विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने नगर निगम द्वारा सड़क किनारे पटरी पर वेंडिंग जोन बनाकर कारोबारियों द्वारा अवैध कब्जे की जानकारी दी, जिससे नगरवासियों को अतिक्रमण से हो रही समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया, इस पर मा0 सभापति ने जिला प्रशासन को समिति बनाकर वेंडिंग जोन की जांच कर समिति को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। 

     मा0 सभापति गोविन्द नारायण शुक्ल ने कहा कि मण्डल के जनपद में सभी जिला प्रतिनिधियों की पाक्षिक अथवा मासिक बैठक का आयोजन जिला प्रशासन अलग से कराकर जनपद में चल रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता में सुधार के मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों से प्राप्त कर सकते है। बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरे मनोयोग से भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा लागू योजनाओं का लाभ जनपद के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही विकास कार्यों में समन्वय बनाकर बुंदेलखंड के चहुंमुखी विकास में अपना सहयोग प्रदान करें। मा0 सदस्यगणों द्वारा पीडब्लूडी, शिक्षा, विकास प्राधिकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित अन्य विभागों में चल रही योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों तथा गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

      समीक्षा बैठक के अन्त में मा0 सभापति गोविन्द नारायण शुक्ल ने कहा कि समिति की यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। आपके क्या कर्तव्य है कर्तव्यों का किस प्रकार पालन हो सरकार द्वारा जो भी जनकल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है उनको अच्छी गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित करें, सभी जनप्रतिनिधियों का शासन द्वारा जारी शासनादेश एवं विभागों द्वारा जारी आदेश को ध्यान में रखते हुये उनका उचित सम्मान करें। जब आप किसी का सम्मान करेंगे तो वह आपका भी सम्मान करेंगे। हम सभी को मिल जुलकर सरकार की योजनाओं पर कार्य करना चाहिए। 

    बैठक में जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी, जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक जालौन डाॅ0 दुर्गेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सुधाकर पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार झा, डीडीओ सुनील कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए राजेश कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा शिखर श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe