ब्यूरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तापी जिला लोक सेवा निगम (एलसीबी) पुलिस ने विदेशी शराब के अवैध धंधे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
तापी जिला पुलिस प्रमुख ने एलसीबी पुलिस को जिले में शराब और जुआ अड्डों का संचालन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपराध से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश मिलने पर कार्रवाई तेज की गई।तापी जिला एलसीबी पीआई, एन.जी.पांचानी और जे.बी.आहीर के मार्गदर्शन में, पीएसआई एन. एस. वासावा के नेतृत्व में अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गईं।
गुनाहों करके छिपते फिरते वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस स्टाफके गणपत सिंह, विनोद भाई, महावीर सिंह और हसमुख भाई की टीम व्यारा शहरमें गश्त पर थी।
जब उन्हें सूचना मिली कि सोनगढ़ पुलिस स्टेशन में शराबबंदी के मामले में वांछित आरोपी रोशन वीरभाई चौधरी, निवासी जुनारतनिया, तहसील मांडवी, जिला सूरत, व्यारा स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी में है
जानकारी मिलने पर पुलिस सब्जी मंडीपर पहुंचके वांछित आरोपी को गिरफ्तार करके कानूनी कार्यवाही करके व्यारा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
