Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है: जिलाध्यक्ष

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी


*गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन*


*गैस की किल्लत के कारण होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट*


*मोदी की गलत नीतियों के कारण देश की जनता फिर लाइनों में लगने को मजबूर, गैस की कमी से देशभर में मचा हाहाकार*


*घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है: जिलाध्यक्ष*


*मोदी सरकार ने महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया है, आम जनता की कमर टूट चुकी है: जिलाध्यक्ष*


*अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदना कम कर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है केंद्र सरकार: जिलाध्यक्ष*


*गैस और ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की नीति से जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा: जिलाध्यक्ष*


*महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार जवाब दे, जनता को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं: जिलाध्यक्ष*


 झांसी, 14 मार्च 2026

झांसी।देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की बेहद किल्लत के चलते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में आज सम्पूर्ण प्रदेश में आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जिलों में जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन का कार्यक्रम निश्चित किया गया था जिसके अंतर्गत झांसी में भी विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम निश्चित हुआ था लेकिन कार्यक्रम के एक दिन पहले रात 12 प्रशासन द्वारा जिलाध्यक्ष अरशद खान को हाउस अरेस्ट कर लिया गया जिससे कार्यक्रम निरस्त हो जाए, लेकिन पार्टी के बाकी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई। जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।


इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से होटल और छोटे व्यवसायों के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो सरकार की नीतियों की विफलता को उजागर करती हैं।


उन्होंने कहा कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेश भदौरिया ने आरोप लगाया कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगहों पर कई गुना वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों पर भी गंभीर आर्थिक दबाव पड़ रहा है और बेरोजगारी की स्थिति तेजी से बढ़ रही है।


किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भवजीत सरना ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं और उद्योग बंद होने की स्थिति पैदा हो रही है। गुजरात के मोरबी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में सैकड़ों उद्योग बंद हो चुके हैं, जिससे लाखों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। यदि केंद्र सरकार ने समय रहते महंगाई और ऊर्जा संकट पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो देश की आर्थिक स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।


पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।


आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों के मुद्दे पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी देशभर में जन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगी।


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश भदौरिया, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, प्रदेश सचिव भवजीत सरना, जिला महासचिव आशीष तिवारी, महानगर महासचिव नीलम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष तुलसी दास कुशवाहा, साजिद निसार, विनोद शर्मा, हनीफ खान, इंजिनियर राजकुमार राव, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, सतीश राय, बिहारी लाल आदि उपस्थित रहे।


कैमरामैन शिवम् के साथ आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe