Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: 19 मार्च तक समस्याओं का समाधान न हुआ तो भूख हड़ताल, आमरण अनशन के लिए होंगे विवस

 धरना स्थल पर नारायणवादी और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरी हुंकार 


 चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 



19 मार्च तक समस्याओं का समाधान न हुआ तो भूख हड़ताल, आमरण अनशन के लिए होंगे विवस।

अहिरोरी - विकासखंड गोंडा राव बाजार परिसर में 25 दिनों से चल रहे सत्याग्रह में किसान जनशक्ति महासभा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को किसानों के बीच पहुंचकर शासन-प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी। राष्ट्रीय नारायण वादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के शर्मा ने किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया 


उन्होंने बताया हर नारायण वादी आपके संगठन के साथ है कंधें से कंधा मिलाकर साथ में हमेशा खड़ा रहेंगा। मंच पर पहुंचे कवियों ने अपनी मधुर भाषा से किसानों के गीत गाकर किसानों का हौसला अफजाई किया साथ ही मीठी आवाज में किसानों की पराकाष्ठा पर प्रकाश भी डाला। 


किसान संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने आए हुए किसान संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के अध्यक्ष व कवियों का चित्र भेंटकर फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए बघौली थाना इंचार्ज सहित क्षेत्रीय पुलिस बल साथ जिले से आई फायर ब्रिगेड सर्विस भी मौके पर मौजूद रही। 


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने बताया किसान मजदूर बहनों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर दिनांक 15-2-26 से जिला मुख्यालय हरदोई में सत्याग्रह प्रारम्भ किया गया। 16 फरवरी रात्रि दस बजे एस.डी.एम शुशील कुमार मिश्र, तहसीलदार सचिंद्र कुमार शुक्ल सदर हरदोई धरना स्थल पर पहुंच कर सत्याग्रह करने वाले परिवारों को भला बुरा कहकर धरना स्थल पर मौजूद छोटे छोटे बच्चों को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकाल दिया। 


सत्याग्रह करने वाले परिवारों ने सहमे तथा डरमे अधेरी रात्रि गुजारकर शुबह किसान जन शक्ति के बैनर तले सत्याग्रह स्थान परिवर्तन की सूचना लिखित देकर दिनांक 18-2-26 से गोण्डाराव बाजार परिसर में सत्याग्रह बैठ गये। सत्याग्रह पर बैठे किसानों के 25 दिन धरने पर गुजर गए लेकिन शासन प्रशासन की इस ओर नजर नहीं पड़ी। किसानों की समस्याओं निस्तारण हेतु संगठन के शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष आज किसानों के बीच पहुंचे। सरकार द्वारा शासनादेश जारी किया गया है अगर किसी भी सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा किया है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए और कब्जा को मुक्त करवाया जाए। वहीं मुख्य मंत्री उद्यमी योजना में भी बहुत बड़ा बंडर बाट हुआ है इसकी भी जांच होना अत्यंत आवश्यक है।


वही धरना स्थल पर शाम तक शासन प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार किसानों के बीच नहीं पहुंचा इस पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रेस नोट के माध्यम से अवगत कराया है अगर 19 मार्च तक उपरोक्त विषयों की समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो मजबूरन किसान भूख-हड़ताल आमरण अनशन व मुख्यमंत्री योगी नाथ से मिलने के लिए दिवस होंगे। 

इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष छोटेलाल, शोभित तिवारी, राजकुमारी राजवंशी, रियासत, सुनील वर्मा गोविंद राठौर,रमाकांत तिवारी, वीरेंद्र सहित संगठन के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe