रात का हादसा, सुबह हुआ खुलासा सांप पर चढ़ी बाइक से युवक घायल सांप की मौत।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई-मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राघौपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखा सड़क हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज से काम करके घर लौट रहे युवक की बाइक सड़क पार कर रहे सांप पर बाइक चढ़ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी और युवक घायल हो गया। घायल युवक पूरी रात बाइक सहित रोड के किनारे पड़ा रहा पुलिस ग्रस्त करती रही सुबह 6:00 बजे ग्रामीणों ने जब देखा तो अस्पताल के लिए रवाना हुए।सूत्रों के अनुसार ग्राम राघौपुर निवासी बबलू (26) पुत्र इसामुद्दीन जनपद कन्नौज में कोल्ड स्टोरेज में काम करता है। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह बाइक से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह राघौपुर स्थित मवेशी बाजार के पास पहुंचा, उसी दौरान एक सांप सड़क पार कर रहा था। बाइक सांप पर चढ़ते ही अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में बबलू घायल हो गया, जबकि सांप की मौके पर ही मौत हो गई। यदि सांप जीवित होता तो स्थितियां कुछ और ही होती। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे जब किसान खेतों में काम करने पहुंचे तो उनकी नजर खंती में पड़े घायल युवक पर पड़ी।
किसानों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए कन्नौज जिला अस्पताल ले गए। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि युवक रात से ही घायल अवस्था में खंती में पड़ा रहा, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बड़े आश्चर्य की बात रही।लोगों का कहना है कि परिजनों को भी अपने बेटे की गतिविधियों और उसके घर पहुंचने की जानकारी रखनी चाहिए थी। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में राघौपुर चौकी पुलिस की रात में गश्त व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर गश्त होती तो घायल युवक को पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा सकता था।

