*ब्रेकिंग न्यूज़ संभल*
*जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट*
सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
*सम्भल ( बहजोई) 11 मार्च 2026*
आज कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में दिनांक 14 मार्च 2026 एवं 15 मार्च 2026 को दो पालियों ( पूर्वाह्न 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से सांय 5 बजे तक ) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा में जनपद में 10 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं ( *आचार्य मुक्तेश हकीम रईस स. इ. का. सम्भल, बृजरत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज संभल, हिंद इंटर कॉलेज सम्भल, जवाहरलाल मैमो.न.पं.इ.कॉलेज सिरसी संभल, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज संभल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज संभल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिरसी संभल, राजकीय महाविद्यालय हयात नगर सम्भल सम्भल, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज सम्भल, जेड.यू इंटर कॉलेज सराय तरीन संभल*) तथा परीक्षा केन्द्रों पर कुल आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या 13440 है तथा परीक्षा कक्षों की कुल संख्या 130 एवं 10 केन्द्र व्यवस्थापक तथा 20 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक रहेंगे तथा कक्ष निरीक्षकों की संख्या 280 रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक -एक सेक्टर मजिस्ट्रेट/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं तथा इस प्रकार कुल 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की डयूटी रहेगी। तथा 5-5 सेक्टर/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट किसी आकस्मिक स्थिति के दृष्टिगत रिजर्व में भी लगाये गये हैं । उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ,केन्द्र व्यवस्थापक आदि के द्वारा किये जाने वाले कार्यों के विषय में भी विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने गोपनीय, परीक्षा संचालन, एवं सुरक्षा से संबंधित कार्यदायी संस्था के कार्यों के विषय में भी जानकारी दी।उन्होंने बायोमेट्रिक रेंडमाइजेशन आदि के विषय में भी जानकारी प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती परीक्षा सुचिता पूर्ण संपन्न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति या परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी।परीक्षा केन्द्र पर बायोमेट्रिक मशीन समय से लग जाएं यह सुनिश्चित किया जाए चेकिंग व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएं। एंट्री फ्लोचार्ट ई-केवाईसी आदि पर भी चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि उप निरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा की गंभीरता को देखें तथा बोर्ड द्वारा जारी की गई निर्देशिका पुस्तिका को पढ़ लें यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है कोई भी लापरवाही न हो या सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, डिप्टी कलक्टर नीतू रानी, डिप्टी कलक्टर रामानुज, डिप्टी कलक्टर विकासचन्द, क्षेत्राधिकारी चंदौसी दीपक तिवारी एवं जिला विकास अधिकारी राम आशीष एवं समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


