Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

संभल: राजस्व ग्राम मन्नीखेडा में लगभग ₹2 करोड़ की कीमत की 39 बीघा पशुचर भूमि को कराया कब्जा मुक्त

 लोकेशन संभल 


रिपोर्टर जगतपाल सिंह 


*सम्भल राजस्व प्रशासन द्वारा आज की गयी बड़ी कार्यवाही*


*राजस्व ग्राम मन्नीखेडा में  लगभग ₹2 करोड़  की कीमत की 39 बीघा पशुचर भूमि को कराया कब्जा मुक्त*


*नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम एवं पुलिस बल द्वारा पशुचर भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त*



 *सरकारी भूमि पर न रहे कोई अवैध कब्जा... जिलाधिकारी*


*सम्भल ( बहजोई) 7 मार्च 2026*

  जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देश कि जनपद में सरकारी भूमि अवैध कब्जा मुक्त हो को ध्यान में रखते हुए सम्भल राजस्व प्रशासन द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई नायब तहसीलदार बबलू कुमार एवं उनकी टीम जिसमें राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र एवं चन्द्रपाल तथा लेखपाल मनोज एवं मयूरी शामिल रहे द्वारा की गयी। 

नायब तहसीलदार बबलू कुमार की टीम द्वारा सम्भल तहसील के अन्तर्गत राजस्व ग्राम मन्नीखेडा में पशुचर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

 

ग्राम मन्नीखेडा स्थित गाटा  संख्या 1266/ 1.587 हेक्टेयर पशुचर भूमि जिसपर विजय पुत्र गंगा राम द्वारा सरसों एवं गेहूँ की फसल  उपजा रखी थी तथा धीरज तथा नीरज एवं रनवीर पुत्र नौबत द्वारा गेहूँ की फसल को अवैध रूप से उपजा रखा था। तथा गाटा संख्या 1339 /0.324 हेक्टेयर पशुचर भूमि पर धीरज, नीरज तथा रनवीर पुत्र नौबत द्वारा ईंख अवैध रूप से कब्जा कर बो रखी थी तथा गाटा संख्या 1267/ 0.660 हेक्टेयर भूमि पर सुरेश, जयसिंह  पुत्र नन्हे एवं राकेश पुत्र लीलाधर ने कब्जा करते हुए । 


गेहूं एवं मक्का बो रखा था को नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर पशुचर भूमि का चिन्हांकन करने के उपरांत  80 बीघा पशुचर भूमि में से 39 बीघा भूमि जोकि लगभग ₹ 2 करोड़ की कीमत की भूमि है को कब्जा मुक्त कराया।




Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe