प्लेस:बरहरवा
ओम प्रकाश साह की रिपोर्ट
*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित*
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन साहिबगंज एवं पलाश जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में सिद्धू कान्हु सभागार, साहिबगंज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को अवसर, संसाधन और सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आजीविका, उद्यमिता एवं सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर *बरहरवा प्रखंड के रिसोड़ संकुल संघ के अंतर्गत कार्यरत सीआरपी-ईपी काकुली कुमारी को आरसेटी में कैंडिडेट प्रशिक्षण हेतु भेजने एवं मुद्रा ऋण से जोड़ने में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं एसबीआई रामनगर की बैंक सखी मरियम खातून को सर्वाधिक प्रथम बैंक लिंकेज स्वीकृत कराने के लिए सम्मानित किया गया*।
कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग), जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक मतिन तारिक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।*कार्यक्रम का सफल संचालन बरहरवा प्रखंड के बीपीएम फैज़ आलम ने किया।*

