Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल, सीबीएसई आलोट में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

 लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा 


श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल, सीबीएसई आलोट में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन*

श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल, सीबीएसई आलोट में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री जितेंद्र काला, व्यवसायी श्री निलेश धनोतिया एवं श्रीमती अर्पिता धनोतिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा निर्मित मॉडलों की कार्यप्रणाली को समझा तथा उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

प्रदर्शनी में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित अनेक कार्यशील (वर्किंग) मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें प्रमुख रूप से भूकंप अलार्म, वर्षा जल संचयन, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कैलिडोस्कोप, पेरिस्कोप, ओपन एवं क्लोज इलेक्ट्रिक सर्किट, कार्बन डिटेक्टर, जलविद्युत परियोजना, पवनचक्की, हाइड्रोलिक क्रेन, वाटर डिस्पेंसर, मानव पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, वर्षा सूचक, ग्रीनहाउस प्रभाव, चंद्रयान-3 मॉडल, जल शुद्धिकरण प्रणाली, सौरमंडल, रेत घड़ी, हिन्ज जॉइंट, वाटर कूलर सहित अनेक आकर्षक मॉडल शामिल रहे।

इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, मानव शरीर की कार्यप्रणाली एवं आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत किया। अधिकांश मॉडल पूर्णतः कार्यशील रहे, जिन्हें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया, जिससे उपस्थित अतिथि एवं दर्शक अत्यंत प्रभावित हुए।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती अर्पिता धनोतिया, श्री जितेंद्र काला एवं प्राचार्य श्री मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा, मेहनत एवं प्रस्तुति कौशल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।


इस अवसर पर श्रीमती संगीता तिवारी एवं श्रीमती शिखा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या-समाधान क्षमता एवं नवाचार की भावना को विकसित करती हैं।


विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए पाठ्य-पुस्तकों से आगे बढ़कर प्रयोगात्मक ज्ञान अर्जित करने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुई।

प्रदर्शनी को सफल बनाने में ड्रॉइंग एवं क्राफ्ट शिक्षक श्री सतीश गंगवाल का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग सभी विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा एवं ज्ञानवर्धन के वातावरण में हुआ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe