Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: अखिल भारतीय सूर्यवंशी समाज एवं जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को संत रविदास जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई

 लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनीलचोपड़ा 


अखिल भारतीय सूर्यवंशी समाज एवं जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को संत रविदास जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई, इस उपलक्ष्य में संत शिरोमणी रविदासजी की एक भव्य शोभायात्रा चल समारोह के साथ निकाली गई, जिसमें डीजे, घोडे, बैन्ड-बाजे, ढोल-ढमाके, आदिवासी नृत्य पार्टी आदि के साथ आसपास के गांवों के बडी संख्या मे समाज के महिला-पुरुष शामिल थे। दशहरा मैदान स्थित राधा-कृष्ण मंदिर ऊपरली टोली से प्रारंभ हुए चल समारोह का जगह-जगह मंच बनाकर राजनीतिक दल, सामाजिक संस्थाओं सहित नगर परिषद एवं व्यक्तिगत रूप से भी पुष्प पखुंडी व मालाओं से स्वागत किया गया। 

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई, कृषि उपज मंडी परिसर पहुंची और सभा में परिवर्तित हो गई। विधायक डाॅ चिंतामणी मालवीय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पालीवाल, कांग्रेस नेता निजाम काजी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि करणसिंह राठौर, बीएमओ डाॅ देवेन्द्र मौर्य, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विक्रम नावटिया, सरपंच रामलाल सूर्यवंशी, सेवानिवृत्त प्राचार्य बद्रीलाल परिहार, सेवानिवृत्त शिक्षक नंदराम परमार, समाज अध्यक्ष बगदीराम यादव, जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष बंशीलाल सूर्यवंशी के आतिथ्य मे आयोजित कार्यक्रम मे विधायक ने विधायक निधि से बरखेडाकला मंदिर में पांच लाख, राधा-कृष्ण मंदिर आलोट को पांच लाख रुपए, संतोष पालीवाल ने जिला पंचायत निधि पिपलखेडी पंचायत मे टीन शेड निर्माण हेतु देने की घोषणा की।

अतिथियों का स्वागत एवं आयोजन में सहयोग करने वालों में जन्मोत्सव समिति उपाध्यक्ष गोवर्धन रांगी, सचिव मुकेश डांडिंग, सहसचिव विनोद कठेरिया, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा शंकर सूर्यवंशी, समाज के वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण डामेचा, अमरलाल माल, रामचंद्र चौहान, लक्ष्मण माल, विक्रम चौहान, प्रकाश ररोतिया, नंदलाल चौहान, प्रभुलाल पाटन, किशोर सांखला, अंबालाल, जितेन रांगी, मुकेश चौहान, मदनलाल चौहान, प्रकाश राणावत, भेरूलाल वर्मा, दशरथ परमार, लखन परमार, रमेशचंद परमार, कमल डाबी, विक्रम वर्मा, जगदीश सरपंच केलुखेडा, रामलाल सूर्यवंशी जनपद, राजेश राठौर, सुरेश राठौर, गोरधन राठौर, पुष्कर सूर्यवंशी, विनोद सूर्यवंशी, महेश मेडिकल, देवीलाल यादव, दशरथ रणायरा, कैलाश झांगरिया, प्रकाश तालोद, विकास तालोद, अंबालाल पिपलखेडी, नागुलाल सूर्यवंशी, मोहनलाल धापना, कैलाश दडिंग, प्रभुलाल परमार, अमृत परमार, मोहनलाल पंवार, प्रभुलाल सूर्यवंशी, राधेश्याम परमार, दिनेश चौहान, मदनलाल धरोला, राधेश्याम धरोला, कृष्णा मिनावदा, अशोक कानडिया, महेश ईशामपुर, जगदीश सूर्यवंशी, हरीश कोठडी, लक्ष्मण वाघेला, जुझार अजमेरिया, मुकेश निपानिया, मदनलाल बाजोटिया, गोपाल सेमवाल, जगदीश मौरिया, जगदीश थूरिया, अर्जुन परमार, गोकुल कम्माखेडी, दशरथ शेरपुरखुर्द्द, समरथ, संदीप सूर्यवंशी आदि ने किया। संचालन विनोद परिहार ने एवं आभार अमरचंद डामेचा ने माना। 

      कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन शुरु किया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe